आईआईटीएन बाबा और आध्यात्मिकता
हाल ही में "आईआईटीएन बाबा" का महाकुंभ 2025 प्रयागराज में बहुत चर्चा में रहा है। आप में से कई लोगों ने उनके वीडियो देखे होंगे और उनके बारे में सुना होगा। ये जानना दिलचस्प है कि वह आईआईटी बॉम्बे से थे और एक शानदार जॉब भी करते थे। लेकिन उन्होंने आध्यात्मिकता को अपना लिया।
क्यों इतनी चर्चा हो रही है?
आजकल हम सभी "रैट रेस" में दौड़ रहे हैं। अधिक पैसा कमाना, छुट्टियां मनाना, नया घर या गाड़ी लेना, शादी करना और बच्चों की परवरिश करना—ये सब हमारी प्राथमिकताएं बन गई हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति इस रेस से बाहर निकलकर खुद को जानने की कोशिश करता है, तो हमें एहसास होता है कि मटेरियल सक्सेस केवल क्षणिक खुशी देती है।
क्या करना चाहिए?
- भगवद गीता पढ़ें: यह जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।
- The Power of Now: यह आपको वर्तमान में जीने का महत्व सिखाती है।
- मेडिटेशन: दिन में 30 मिनट ध्यान करें।
- अपने कर्तव्यों को निभाएं: समाज और परिवार की जिम्मेदारी निभाएं।
राधे राधे!